अनयूजुअल
में अमाइरा त्रिपाठी। नाम थोड़ा अनयूजुअल है ना? मेरी कहानी भी अनयूजुअल है। मेरी ज़िंदगी भी थोड़ी अजीब है। मैं इस समय वाइब्स (जो कि एक OTT प्लेटफॉर्म है) कि क्रिएटिव हेड हूँ। और मेरी सैलरी पैकेज 1 करोड़ पर एनम है। नहीं मैं किसी धनी-मनी बैकग्राउंड से नही हूँ। मेरे में कुछ विशेष है भी या नहीं मुझको नहीं पता। पर जो मेरे लिए समस्या और सुविधा दोनों है,वो है मेरा लड़की होना। समस्या इस लिए की समाज- रिश्तेदार सारे लोग मेरे बाप को ,थोड़े मीठे लहजे में ताना देते है। कि वो अपनी बेटी की कमाई खा रहे है। यहाँ तक मेरे बाप भी मुझको ताना देते है, "बिटिया शादी कर लो,कितने जन्म का कर्जा चढ़ा रही हो मेरे ऊपर"। पर मुझको शादी नहीं करना है। क्यो? क्योकि मेरे बाद मेरे मा बाप का क्या होगा? एक भाई है,वो लेकिन भाभी के साथ सिफ़्त हो गया,आता है घर बस होली दीवाली में । वो भी दो तीन साल में । कभी किसी फंक्शन में भी।पैसा उसको खुद नहीं पूरा पड़ता है,तो पापा मम्मी को क्या देगा। इस लिए मैं शादी नहीं करना चाहती । यहाँ लड़की होना एक समस्या है। तो सुविधा क्या है? मैं इस समय जिस पोजिशन पर हूँ। उसमें मेरा पढ़ाई मेह...