Posts

Showing posts with the label #Divyanshpathak

छाया

वो मेरे साथ ही बैठा है। आगे वाले सीट पर। चुप चाप, कान में महंगे वाले हेडफोन लगाए हुए। अपने आस पास के लोगो से अनजान, या जिसको फर्क नहीं पड़ता । फोन में शायद उसके कोई अमेरिकन ऑर्केस्ट्रा चल रहा है। मैंने कोशिश की पर दिखा नहीं ।  उसको भी शायद मेरे बारे में पता होगा। मुझे उसके बारे में पता है, और जिज्ञासा भी। इस लिए भी की आखिर छाया को उसमे क्या दिखा होगा? क्यो वह उसको वहां तक ले आईं। उसका शांत और एकाग्र उथल-पुथल वाला मन? जिसके वजह से वह एक राज की तरह लगता है। और बेहद आकर्षित करता है, राज किसी को भी। यहां तक मुझे भी कर रहा है। मैं उसमे अपने आपकी परछाई पा रहा हूँ।  तो क्या वो छाया को मात्र दोस्त समझता है? किंतु उस दिन रात में उसके और छाया के बीच की खामोशी भारी बातचीत उसको, दोस्ती से आगे ले जा रही थी। जिसको देख कर मैं दहल गया था। पीछे मेरा दम घुट रहा था। जैसे कोई मुझे पकड़ के झाँपिला दे। वो आर्टिस्ट है, कुछ डिजिटल डिज़ाइन बनाता है। और शायद यही कारण है, कि छाया उसको पसंद आई। छाया खुद आर्ट है। चुल बलि सी, खुद के भीतर खुद को धोती हुई। कोई भी आर्टिस्ट हिल जाएगा। अभी वो छाया से ही बात कर रहा...