Posts

अमृता इमरोज़

Image
इमरोज़ की डेथ हो गयी। अमृता का आशिक़ इमरोज़, आर्टिस्ट इमरोज़ नहीं। इमरोज़ ने लिखा है, अमृता के बारे में  "अमृता कुछ न कुछ लिखती रहती थी, चाहे उसके हाथ मे कलम हो या नहीं। स्कूटर पर जातें हुए उसने उंगली से कितनी बार, मेरे पीठ पर साहिर का नाम लिखी है।" आप जिससे मोहब्बत करते हो, अपनी पीठ पर उसके हाथ से, किसी और का नाम लिखवाना, बिन कुछ बोले। यह आपका दिल कितना छिल सकता है... इसका खरोच 💔🌸 *अगर आप ऊपर लिखें किरदारो को नहीं जानते ...तो एक बार पढ़ लीजिए, यूट्यूब पर चेक कर लीजिए। शायद जीवन मे कुछ ऐसा मिल जाएं जिसको लेकर आप चैन से मर सके 🙏❣️

छाया

वो मेरे साथ ही बैठा है। आगे वाले सीट पर। चुप चाप, कान में महंगे वाले हेडफोन लगाए हुए। अपने आस पास के लोगो से अनजान, या जिसको फर्क नहीं पड़ता । फोन में शायद उसके कोई अमेरिकन ऑर्केस्ट्रा चल रहा है। मैंने कोशिश की पर दिखा नहीं ।  उसको भी शायद मेरे बारे में पता होगा। मुझे उसके बारे में पता है, और जिज्ञासा भी। इस लिए भी की आखिर छाया को उसमे क्या दिखा होगा? क्यो वह उसको वहां तक ले आईं। उसका शांत और एकाग्र उथल-पुथल वाला मन? जिसके वजह से वह एक राज की तरह लगता है। और बेहद आकर्षित करता है, राज किसी को भी। यहां तक मुझे भी कर रहा है। मैं उसमे अपने आपकी परछाई पा रहा हूँ।  तो क्या वो छाया को मात्र दोस्त समझता है? किंतु उस दिन रात में उसके और छाया के बीच की खामोशी भारी बातचीत उसको, दोस्ती से आगे ले जा रही थी। जिसको देख कर मैं दहल गया था। पीछे मेरा दम घुट रहा था। जैसे कोई मुझे पकड़ के झाँपिला दे। वो आर्टिस्ट है, कुछ डिजिटल डिज़ाइन बनाता है। और शायद यही कारण है, कि छाया उसको पसंद आई। छाया खुद आर्ट है। चुल बलि सी, खुद के भीतर खुद को धोती हुई। कोई भी आर्टिस्ट हिल जाएगा। अभी वो छाया से ही बात कर रहा...

शैलेश लोढ़ा वाले, तारक मेहता

चिराग़ भइया का रिसेप्शन था, केक कट चुका था। सब बारी-बारी उनको खिला रहे थे। इसी क्रम में शैलेश लोढ़ा जी भी खिलाने आएं। केक खिला कर, हाथ मे जो केक लगा था उसको पोछने के लिए, उन्होंने हाथ उठा कर, टिशू के लिए इशारा किया- 'टिशू प्लीज' , एक पापुलर व्यक्ति के निवेदन पर, आवश्यकता से अधिक व्यवस्था हो गयी। कई सारे हाथ उनके तरफ टिशू लिए हुए बढ़ गयें। उन्होंने किसी एक व्यक्ति के हाथ से टिशू लिया किंतु और हाथ भी इसी इंतिजार में टिके थे कि शैलेश लोढ़ा जी वो टिशू ग्रहण करें। मौके से शैलेश जी के बगल में मैं खड़ा था, इसी बात पर मैं एक व्यक्ति को हाथ पीछे करने के लिए व्यंग में बोला, 'भाई साहब, हाथ पोछना था, देह नहीं" उंसने हाथ पीछे कर लिया। व्यंग के भाव को शैलेश जी समझ गए।  जब सारे गेस्ट चले गए थे। शैलेष जी कुछ आखिरी के गेस्ट में बचे हुये थे। सारा काम खत्म होने के बाद, मैंने भी लालसावश आखिर में उनसे पूछा, संकोच में- सर, एक फोटो। कैमरा मेन से उन्होंने ही बोला, मेरे तरफ इशारा कर के, 'भइया, एक फोटो मेरा इस लड़के के साथ लो', मैं मुस्कुरा दिया, यह तश्वीर बन गयी।  उसके बाद उन्होंने बोला- तुम...

अनयूजुअल

Image
में अमाइरा त्रिपाठी। नाम थोड़ा अनयूजुअल है ना? मेरी कहानी भी अनयूजुअल है। मेरी ज़िंदगी भी थोड़ी अजीब है। मैं इस समय वाइब्स (जो कि एक OTT प्लेटफॉर्म है) कि क्रिएटिव हेड हूँ। और  मेरी सैलरी पैकेज 1 करोड़ पर एनम है। नहीं मैं किसी धनी-मनी बैकग्राउंड से नही हूँ। मेरे में कुछ विशेष है भी या नहीं मुझको नहीं पता। पर जो मेरे लिए  समस्या और सुविधा दोनों है,वो है मेरा लड़की होना।  समस्या इस लिए की समाज- रिश्तेदार सारे लोग मेरे बाप को ,थोड़े मीठे लहजे में ताना देते है। कि वो अपनी बेटी की कमाई खा रहे है। यहाँ तक मेरे बाप भी मुझको ताना देते है, "बिटिया शादी कर लो,कितने जन्म का कर्जा चढ़ा रही हो मेरे ऊपर"। पर मुझको शादी नहीं करना है। क्यो? क्योकि मेरे बाद मेरे मा बाप का क्या होगा? एक भाई है,वो लेकिन भाभी के साथ सिफ़्त हो गया,आता है घर बस होली दीवाली में । वो भी दो तीन साल में । कभी किसी फंक्शन में भी।पैसा उसको खुद नहीं पूरा पड़ता है,तो पापा मम्मी को क्या देगा। इस लिए मैं शादी नहीं करना चाहती । यहाँ लड़की होना एक समस्या है।  तो सुविधा क्या है? मैं इस समय जिस पोजिशन पर हूँ। उसमें मेरा पढ़ाई मेह...

साधु जग बौराना

Image
मुझे ईश्वर से कोई अपेक्षा नहीं है। यहाँ सवाल यह नहीं कि नास्तिक या आस्तिक हूँ ? सवाल यह है कि क्या ईश्वर ने अपने बदौलत किसी को कभी भी कुछ दिया है ? संतुष्टि के अलावा।  यहाँ यह भी साफ कर दूं कि "संतुष्टि" भी एक अलग मनोवैज्ञानिक अवस्था है। जिसके लिए ईश्वर की आवश्यकता नहीं है... एक बच्चा अपने माँ के गोद मे जो प्राप्त करता है- चाहे वो किसी मेट्रो स्टेशन पर लेकर उसको बैठी हो- वह भी संतुष्टि है। वहां वह किसी ईश्वर की अवधारणा को नहीं जानता। यह संतुष्टि एक सिक्युरिटी है... जो हर उसको प्राप्त होता है... जो यह समझता है कि उसके ऊपर कोई है। यहाँ एक बात और ध्यान देने वाली है... जो पूरे चौबीस कैरेट आस्तिक थे... उन्ही को यह संतुष्टि भी प्राप्त हो सकी। जैसे जीसस..   कबीर... तुलसी... मीरा.. रैदास , मदर टेरेसा आदि । वहां व्यक्ति रह ही नहीं जाता। इन लोगो को ईश्वर ही चाहिए था, ईश्वर से कुछ नहीं चाहिए था। ईश्वर उनके लिए कुछ प्राप्त करने का साधन नहीं था, अपितु वह केवल जो चाहते हैं वह  ईश्वर स्वयं है।  प्रेम गली अति साकरी (पतली) दोनों संग ना समाहि मैं था तो हरि नहीं हरि थ...